टिकट़ घोषणा से असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

टिकट़ घोषणा से असतुष्ट भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:नौतनवा निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद रुप में जगदीश गुप्ता का नाम घोषित होते ही। नगर इकाई के भाजपा कार्यकर्ताओं में घमासान मच गया। कार्यकर्ता ओं ने एक आवश्यक बैठ़क भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल के घर पर बुलायी। बैठ़क में प्रत्याशी जगदीश गुप्त के अलावा विधान सभा प्रभारी समीर त्रिपाठी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुये। बैठक में असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के मानमनौव्वल की बात धीरे-धीरे तल्ख होने लगी। हंगामा मचा रहा। मानमनौव्वल की बात जमते नहीं दिखी। पैसा लेकर टिकट लगने के आरोप भी लगे। फिलहाल पूरी बैठ़क के दौरान टिकट न पाये ओमप्रकाश जायसवाल भाजपा की नीतियों को कोसते रहे, और निर्दल ही चुनाव लड़ने की बात पर अड़े रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे