ISIS ने दी कुंभ मेले में आतंकी हमले की धमकी, ऑडियो आया सामने

ISIS ने दी कुंभ मेले में आतंकी हमले की धमकी, ऑडियो आया सामने

ISIS ने दी कुंभ मेले में आतंकी हमले की धमकी, ऑडियो आया सामनेनेशनल डेस्क: दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है जिसमें भारत के खिलाफ युद्ध की बात की जा रही है। यह ऑडियो मलयालम भाषा में है जिसमें कुंभ मेला और त्रिशूर पुरम में आतंकवादी हमले की बात की जा रही है। यह केरल में मनाया जाने वाला हिंदू त्यौहार है जिसमें भारी भीड़ उमड़ती है।

भारत में हमले के लिए उकसा रहा है आतंकी
खबरों के मुताबिक ऑडियो में आतंकी भारत में मौजूद अपने साथियों को कह रहा है कि चाहे तो लोगों के खाने में जहर मिला सकते हैं, चाहे तो कुंभ और त्रिशूर पुरम के दौरान लोगों पर ट्रक चढ़ा सकते हैं। उसने कहा कि हमारे एक समर्थक ने लास वेगास में अकेले ही कई लोगों को मारा। आप कम से कम एक ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश तो करो, या फिर चाकू से हमला करो। बता दें कि लास वेगास में जो हमला हुआ था उसमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए थे। यह हमला एक अकेले शख्स ने किया था जिसके पास से कई सारी बंदूकें बरामद हुई थीं।

ऑडियो में राशिद अब्दुल्ला की आवाज
10 मिनट की इस ऑडियो में राशिद अब्दुल्ला की आवाज बताई जा रही है जो इस्लामिक स्टेट के कासरगोड मॉड्यूल का सदस्य है। भारत छोड़ कर वह इस्लामिक स्टेट ज्वाइन करने अफगानिस्तान चला गया था। जानकारी के मुताबिक वह यह ऑडियो क्लिप भी वहीं से भेजी गई है। राशिद के खिलाफ जांच चल रही है और इंटरपोल द्वारा रेड नोटिस भी जारी किया जा चुका है। यह ऑडियो ऐसे वक्त में आई है जब कुछ दिन पहले ही यह भी सामने आया था कि केरल से लगभग 100 लोग आईएस में शामिल होने के लिए जा चुके हैं। (एजेंसी)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे