उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के गठन को हरी झंडी

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के गठन को हरी झंडी

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के गठन को हरी झंडी

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के गठन को मंगलवार को हरी झंडी दे दी। मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया।

बैठक के बाद राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अलग अलग शहरों में मेट्रो कारपोरेशन के गठन से परियोजनाओं के कार्यान्वयन में विलंब होता था इसलिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के गठन का निर्णय किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन को पुनर्गठित कर इसे‘सिंगल स्पेशल परपज वेहिकिल’(एकल विशेष प्रयोजन साधन) का स्वरूप दिया जाएगा। योगी सरकार ने यह निर्णय महाराष्ट्र रेल कारपोरेशन (माहा मेट्रो) की तर्ज पर लिया है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे