सेना ने लाइन आफ कन्ट्रोल पार कर बीस आतंकियो को किया ढेर
सेना ने लाइन आफ कन्ट्रोल पार कर बीस आतंकियो को किया ढेर
आई एन न्यूज- ब्यूरो /जम्मू:
खबरों की मानें तो उरी में भारतीय सेना के मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के बाद इंडियन आर्मी ने लाइन ऑफ कंट्रोल पार करके 20 आतंकियों को मार गिराया है। द क्विंट नाम की समाचार वेबसाइट ने सेना के सूत्रों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि भारतीय सेना के 18 से 20 जवान हेलिकॉप्टर्स की मदद से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में दाखिल हुए और तीन आतंकी शिविरों पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में सेना के जवानों ने 20 आतंकियों को ढेर कर दिया है।भारतीय सेना के इस ऑपरेशन का सबूत इस बात से मिलता है कि 20 सितंबर की रात पीओके को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया। नो फ्लाई जोन की वजह से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (पीआईए) ने उत्तरी पाकिस्तान के सभी शहरों को जाने वाली फ्लाइट्स को रद्द कर दिया। इनमें गिलगित और पीओके का स्कार्दू शहर भी शामिल है। मंगलवार शाम को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पाकिस्तानी आर्मी के चीफ जनरल राहील शरीफ के बीच फोन पर बात भी हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान भारतीय सेना के इस हमले को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी।
इ.ससे पहले बुधवार को भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा, ‘‘हम हर चीज का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं और मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री के ये शुरूआती शब्द महज बयानबाजी नहीं समझी जानी चाहिए कि हमले के जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा। सजा कैसे दी जानी है, उसके लिए हमें काम करना है। हम इस बारे में काफी गंभीर हैं।’’ वह इस संबंध में प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे कि हमले पर भारत की प्रतिक्रिया किस तरह की होगी।





