18 को इसराईल के PM करेंगे ताज का दीदार, CM योगी करेंगे अगुवानी

18 को इसराईल के PM करेंगे ताज का दीदार, CM योगी करेंगे अगुवानी

18 को इसराईल के PM करेंगे ताज का दीदार, CM योगी करेंगे अगुवानी

 

संवाददाता-गोविन्द कुशवाहा

आई एन न्यूज लखनऊ: इसराईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार के भारत के 6 दिवसीय दौरे पर आएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान 18 जनवरी को आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे। इस दौरान आगरा में उनका स्वागत सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।
PunjabKesari
सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत में इसराईल संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री की पहल को यूपी में आगे बढ़ाने का काम योगी आदित्यनाथ पर है। ऐसे में योगी यूपी के कृषि और यांत्रिकी कृषि में इसराईल की तकनीक को लेकर बातचीत करेंगे।
PunjabKesari
वहीं 21 फरवरी को लखनऊ में होने वाले इन्वैस्टर्स सम्मिट को लेकर सीएम योगी आदित्नाथ खासे उत्साहित हैं और इस अंतर्राष्ट्रीय इन्वैस्टर सम्मिट में इसराईल की कंपनियों का प्रतिनिधित्व भी चाहते हैं। ऐसे में यह खास मौका है जब इसराईल के पीएम के आगरा दौरे के दौरान सम्मिट को लेकर भी योगी और नेतन्याहू के बीच बातचीत हो सकती है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे