महराजगंज:मिली अज्ञात लाश,हत्या की संभावना

महराजगंज:मिली अज्ञात लाश,हत्या की संभावना।
आईएन न्यूज महराजगंज डेस्क:
कोठीभार थानाक्षेत्र के चिउटहा पुलिस चौकी के पास नहर पुलिया के बगल में आज गुरुवार की सुबह लगभग 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोठीभार व चिउटहा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हत्या कर लाश फेके जाने की संभावना है।
बताया गया है कि चिउटहा पुलिस चौकी अंतर्गत सिसवा से चिउटहा मार्ग पर चिउटहा से पहले छोटी नहर पुलिया के पास आज सुबह लोगों ने लगभग 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में देखा गया, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर कोठीभार व चिउटहा पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। उक्त व्यक्ति की हत्या कर लाश फेके जाने की संभावना है।





