सोनौली:लापरवाही बरतने वाले दो सफाईकर्मियों पर हुई कार्यवाई,सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं– सुधीर त्रिपाठी
सोनौली:लापरवाही बरतने वाले दो सफाईकर्मियों पर हुई कार्यवाई,सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं– सुधीर त्रिपाठी
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली :नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नं0 12 घनश्याम नगर मुहल्ले में सुबह औचक रुप से सफाई की निरीक्षण में पहुचे चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी सड़क पर कूड़ा देख कर बिफर पड़े और तत्काल दो सफाई कर्मचारियों को कार्य मुक्त करने का निर्देश दिये।
गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे सोनौली न०पं अध्यक्ष प्रतिनिघि सुधीर त्रिपाठी सभासदो के साथ नगर पंचायत के विभिन्न मुहल्लो में चल रहे सफाई का औचक रुप से निरीक्षण में पहुंचे और देखा कि सड़क के पटरी पर कूड़ा बिखरा पड़ा है और नाली जाम देख संबंधित कर्मचारियो पर कड़ी नराजगी जताते हुए वार्ड न०12 में तैनात दो सफाई कर्मचारियो को कार्य मुक्त करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर वरिष्ट लिपिक सोनौली संजय श्रीवास्तव वार्ड नं 12 के सभासद अमीर आलम, प्रदीप नायक,बेचन प्रसाद,ताहिर अली,आशुतोष त्रिपाठी,पप्पू सिंह, बबलू सिंह,सोनू कुमार,सुजीत चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





