नेपाल:सरकार गठन और पार्टी एकता साथ–साथ

विशेष संवाददाता-विजय चौरसिया की एक रिपोर्ट
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो नेपाल :नेकपा एमाले अध्यक्ष के.पी शर्मा ओली और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बीच नयां सरकार गठन और पार्टी एकता प्रक्रिया को साथ–साथ आगे बढ़ाने की संबंध में विचार–विमर्श हुई है । विगत चार दिनों से वान–टु–वान वार्ता में शामिल दो शीर्ष नेताओं के बीच रविवार ललितपुर स्थित एक आवास में चार घण्टा तक विचार–विमर्श हुआ था । समाचार स्रोत के अनुसार दोनों नेताओं के बीच पार्टी एकता मोडालिटी, नेता–कार्यकर्ता व्यवस्थापन आदि विषयों में विचार–विमर्श हुआ है और प्रक्रिया सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है । एमाले सचिव प्रदीप ज्ञावली के अनुसार सरकार निर्माण और पार्टी एकता प्रक्रिया दोनों विषय साथ–साथ में आगे बढ़ने के लिए दोनों नेता पहल कर रहे हैं ।





