नेपाल:धनुषा और पाँचथर के सडक हादसें में ८ लोगों की मौत ,एकदर्जन घायल

संवाददाता-महेश गुप्ता की एक रिपोर्ट
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो नेपाल: धनुषा और पाँचथर में हुए अलग–अलग सड़क हादसों में ८ लोगाें की मौत हुई है । धनुषा की गणेशमान चारनाथ नगरपालिका में हुई जीप दुर्घटना में ६ लोगों की मौत हो गई, दूसरी तरफ पाँचथर की यांगवरक गाँव पालिका वार्ड नंबर ३ ओयाम में हुई जीप दुर्घटना में २ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।
काठमांडू से झापा जाती हुई बा९च ३३१४ नंबर की टाटा सुमो आज सुबह साढ़े छह बजे पूर्व–पश्चिम राजमार्ग अंतर्गत धनुषा की गणेशमान चारनाथ नगरपालिका वार्ड नंबर ८ पोर्ताहा में अनियंत्रित होकर कमला पुल के पास सड़क से नीचे गिर गई थी । ये जानकारी धनुषा जिला पुलिस ने दी है ।
इस हादसे में संखुवासभा, धर्मदेवी–९ के २९ वर्षीय नयाराज जीबी, विराटनगर–४ की ३५ वर्षीया शारदा रेग्मी दाहाल, खोटांग निर्मलीडाँडा के २७ वर्षीय ज्ञानबहादुर चौहान, मोरंग के ३३ वर्षीय प्रह्लाद न्यौपाने, मोरंग लेटांग–८ के खेम कुमार राना मगर और पाँचथर रवि गाँवलिका–६ की प्रणीता राई की मौत हो गई ।
हादसे में घायल हुए ५ लोगों का इलाज वीरेंद्रबाजार स्थित दुखनी देवी अस्पताल में चल रहा है । जीप चालक झापा कमला गाँवपालिका–५ के २८ वर्षीय सुदीप प्रसाद पोखरेल को पुलिस ने हिरासत में रखा है ।
इसी तरह पाँचथर हादसे में जीपचालक स्थानीय वासी १८ वर्षीय प्रवेश योंग्या औरस १६ वर्षीय संदीप योंग्या की मौत हो गई । इस हादसे में घायल ६ लोगों को इलाज के लिए झापा के बिर्तामोड़ लाया गया है ।





