नौतनवा:अनियंत्रित वाहन के ठोकर से व्यक्ति की हालत गम्भीर
नौतनवा:अनियंत्रित वाहन के ठोकर से व्यक्ति की हालत गम्भीर

आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली :नौतनवा गैस एजेंसी बाई पास एनएच मार्ग 24 पर एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उक्त व्यक्ति के सिर हाथ पैर मे गम्भीर चोट लगा है जिसके कारण स्तिथि गम्भीर है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम को नौतनवा गैस एजेंसी के नजदीक बाईपास पर एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने नौतनवा निवासी राहुल नगर वार्ड नं 17 के सुभाष जायसवाल पुत्र दिप नारायण उम्र45 वर्ष को ज़ोरदार टक्कर मार दिया जिससे सुभाष के सिर हाथ और पैर में गम्भीर चोट लगे है । उसकी स्थिति देख नौतनवा न्यू प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनकर ने स्थिति गम्भीर देखते हुए घायल व्यक्ति को रेफर कर दिया परिजन उसे मेडिकल कालेज नेपाल के भैरहवा इलाज के लिए ले गये है।
अपडेट
सूत्रों की मानो तो एक बाईक पर तीन व्यक्ति सवार थे । जो गैस एजेंसी के नजदीक पीछे बैठा तीसरा व्यक्ति गिर गया और गम्भीर रूप से चोटिला हो गया । खून और स्तिथ गम्भीर देख दोनो व्यक्ति मौके से फरार हो गए । घायल व्यक्ति सुभाष जैसवाल है ।





