गोरखपुर : शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा,तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

गोरखपुर : शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा,तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

गोरखपुर : शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा,तमंचा और जिंदा कारतूस बरामदगोरखपुर : शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा,तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद ।
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
लूट में शामिल अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे ।
सोमवार को चिलुवाताल थाने में क्षेत्रधिकारी कैम्पियरगंज ने पत्रकारो को बताया कि मुखबिर के जरिये सुचना मिली थी कि कुछ अपराधी जो पहले से लूट की घटना को अंजाम दे चुके है वो आने वाले है जिस पर पुलिस सक्रिय होकर उनके आने का इंतजार करने लगी । कुछ देर बाद एक बाइक से दो लोग आते दिखाई दिये जिसमें अँधेरे का लाभ उठाकर एक अपराधी फरार हो गया जब कि दुसरे को पुलिस ने दबोच लिया।
पकड़ा गया युवक आलोक सिंह पुत्र झिंनक निवासी थाना खलीलाबाद जनपद गोरखपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने उक्त बदमास के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद 315 बोर जिन्दा कारतूस दो अदद मोबाईल के साथ 2550 रुपये नगद बरामद किया। पकड़े गये आलोक का एक अपना आपराधिक इतिहास है और इस कई मुकदमें चिलुवाताल थाने में दर्ज है।
पुलिसिया पूछताछ में उसने बताया कि पिछले वर्ष हम चार लोगो ने मिलकर एक व्यक्ति से लूट की थी जिसमे मेरे हिस्से में 4500 रुपये की सैमसंग मोबाईल आया था और जो तमंचा बरामद हुआ है उससे हम लोग राह चलते लोगो को डरा धमकाकर लूट करते है।
खुलासा करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 5000 रुपये की पुरस्कार देने की घोषणा की है। जब कि घटना का अनावरण करने में थानाध्यक्ष चिलुवाताल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह,उप निरीक्षक चिलुवाताल विजय कुमार सिंह, मोती सिंह यादव,दीन दयाल चौरसिया,ने अहम भूमिका प्रमुख रही ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे