भारत में कहीं भी पैदा होने वाली बच्चियों को मिलेगें 11 हजार रुपए, जानिए कैसे——

भारत में कहीं भी पैदा होने वाली बच्चियों को मिलेगें 11 हजार रुपए, जानिए कैसे------

 आईएन न्यूज ब्यूरो/ नई दिल्ली स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ऑक्सी हेल्थकेयर ने देश भर में कहीं भी जन्म लेने वाली बच्चियों के खाते में जन्म के समय ही 11 हजार रुपए जमा कराने की घोषणा की है।कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि रियो ओलंपिक में महिलाओं के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित होकर कंपनी ने ऑक्सी गर्ल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया है। रियो ओलंपिक में रजत एवं कांस्य पदक जीतने के बाद कंपनी देश में जन्म लेने वाली लड़की को सोना जीतने में मदद करना चाहती है। कंपनी ने ऑक्सी गर्ल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हर साल के लिए 1,000 करोड़ रुपए का बजट तय किया है।कंपनी के प्रबंध निर्देशक पंकज गुप्ता ने कहा, 11 हजार रुपए की संपूर्ण राशि कंपनी लड़की के नाम से खाता खुलवाकर खुद ही जमा करेगी। इसके लिए किसी प्रकार की कोई शर्ते नहीं हैं। इसके लिए हमने सालाना 1,000 करोड़ रुपए का बजट तय किया है।18 साल पूरा करने के बाद लड़की अपने खाते से यह रकम निकाल सकेगी। वह अपनी मर्जी से इसका उपयोग शिक्षा, व्यवसाय अथवा विवाह में कर सकती है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे