बाहुबली शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई औकात, फिर जेल जाएगा

बाहुबली शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई औकात, फिर जेल जाएगा

आईएन न्यूज ब्यूरो।
बिहार के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। उन्हें बीते 9 सितंबर को जमानत को पटना हाईकोर्ट ने जमानत दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने इस बात से भी नाराजगी जताई कि मौजूदा मामले में भी राज्य सरकर ने हाइकोर्ट के सामने पूरे साक्ष्य नहीं रखे और दो भाइयों की हत्या के मुकदमे में पैरवी में भी ढिलाई बरती जिसकी वजह से हाइकोर्ट के सामने उसे जमानत देने के सिवाय कोई चारा नहीं रहा।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा हाइकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार सोती रही जिसका फायदा शहाबुद्दीन को मिल गया। जस्टिस पीसी घोष और जस्टिस अमिताभ राय की पीठ ने सरकार के सामने एक के बाद एक प्रश्नों की लाइन लगा दी।
बताते चलें कि इससे पहले कोर्ट ने पूछा कि जब शहाबुद्दीन को 45 मामलों में जमानत मिली तब आप सो रहे थे क्या? तब आपने जमानत का विरोध क्यों नहीं किया? वह जेल से बाहर आया तो अब आपको अपनी गलती का एहसास हुआ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे