लक्ष्मीपुर:सास बहू सम्मेलन, महिलाओं को किया गया जागरूक।

लक्ष्मीपुर:सास बहू सम्मेलन, महिलाओं को किया गया जागरूक।

लक्ष्मीपुर:सास बहू सम्मेलन, महिलाओं को किया गया जागरूक।लक्ष्मीपुर:सास बहू सम्मेलन, महिलाओं को किया गया जागरूक।
उप स्वास्थ्य केंद्र मुड़ली में सास बहू सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न।
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
लक्ष्मीपुर ब्लाक के एएनएम सेंटर मुड़ली में शुक्रवार को सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं को परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया।
लक्ष्मीपुर:सास बहू सम्मेलन, महिलाओं को किया गया जागरूक।सास बहू सम्मेलन करीब 10 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये डॉ मनीष सिंह ने कहा कि सास-बहू इमानदारी से एक दूसरे के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर परिवार में सुख शांति का माहौल कायम कर सकती हैं। गर्भवती बहुओं को अपने सास से बात करके उनकी समस्याओं का निराकरण करना चाहिये। डा अरूण ने कहा कि दस्त, हैजा, पीलिया, टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारी दूषित पानी पीने से पनपने को बताया। इसके अतिरिक्त मलेरिया, इन्सेफेलाइटिस , फाइलेरिया आदि बीमारी रुके हुए पानी में मच्छर के पनपने के कारण फैलना बताया गया।
एएनएम इन्द्रमती ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ केंद्र पर जाकर गर्भवती बहुओं को अपना स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण कराना चाहिए। ताकि बहू को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। आधुनिक परिवेश में गर्भवती महिलाओं का समय समय से देखभाल करना जरूरी है क्योंकि थोड़ी लापरवाही की वजह से आज गर्भवती महिलाएं अनेक जानलेवा बीमारियों के चपेट में आ जाती हैं। उन्होंने सास एवं बहु के एक दूसरे के प्रति कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ मनीष सिंह, डॉ घनश्याम चौधरी,गौरव श्रीवास्तव, कालिंदी यादव, जितेन्द्र राव, शारदा,पुष्पा, अरविंद पटेल, रामनयन, आशा वर्मा, सत्यभामा आदि उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे