सीएम योगी ने खो दिया अपना गोरखपुर किला।

सीएम योगी ने खो दिया अपना गोरखपुर किला।

सीएम योगी ने खो दिया अपना गोरखपुर किला

सीएम योगी ने खो दिया अपना गोरखपुर किला।

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की दो और बिहार की एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में केंद्र और राज्य की सत्ताधारी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है, जबकि बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुई विरोधी पार्टियों के लिए सालों बाद ही सही लेकिन बड़ी खुशखबरी हाथ लगी है।
दरअसल गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के लिए तो फूलपुरसे सांसद केशव प्रसाद मैर्य डिप्सी सीएम बनने के लिए अपनी जीती हुई सीटें छोड़ दिया था। वहीं बिहार की अररिया लोकसभा सीट से आरजेडी सासंद के निधन के बाद खाली हुई थी, इन सभी सीटों के साथ बिहार की दो विधानसभा सीटों पर भी 11 मार्च को उपचुनाव के तहत वोटिंग हुई थी।
चुनाव से पहले बीजेपी इन सभी सीटों पर जीत के दावे कर रही थी, लेकिन बुधवार को वोटो की गिनती के बाद इन सभी सीटों पर बीजेपी की हार तय हो चुकी है। यानी बीजेपी के हाथ से 2014 में जीती गई गोखपुर और फूलपुर सीट समाजवादी पार्टी के खाते में जा रही है।
आपको बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर में बीजेपी कि हार साफ तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ की हार है, क्योंकि अगर बीजेपी की जीत होती तो इसका श्रेय योगी के नाम ही जुड़ता। साल 2019 के फाइनल टेस्ट से पहले उपचुनाव योगी के लिए बड़ी परीक्षा थी, जिसमें वो फेल हो रहे हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे