भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्रा रोड मैप हुआ तैयार

भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्रा रोड मैप हुआ तैयार

राकेश यादव आई एन न्यूज ब्यूरो /नई दिल्ली.
यूपी में 2017 में होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी जीत का रोडमैप तैयार कर रही है। बीजेपी का ये प्लान ‘परिवर्तन यात्रा’ से शुरू होने की खबर है । ये यात्रा यूपी के चार इलाकों से शुरू होकर लखनऊ में पीएम की एक बड़ी रैली के साथ खत्म होगी। इसके लिए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन यानी 25 दिसंबर चुना गया है । पीएम नरेंद्र मोदी के ऐशबाग रामलीला में दिया गया भाषण और जय श्री राम का जयघोष इसमें काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है क्योंकि जय श्री राम के ऐसे ही नारे के बाद बीजेपी को पहली बार यूपी में सत्ता मिली थी। राम के नाम ने बीजेपी का ऐसा काम बनाया कि बीजेपी लगातार सत्ता की सीढ़ियां चढ़ती चली गई, लेकिन गलतियों ने बीजेपी को यूपी से वनवास भी मिला। 14 साल बाद अब बीजेपी को उम्मीद दिखाई दे रही है कि यूपी की जनता वनवास खत्म कर उसको सत्ता की कुर्सी देगी।
लखनऊ में खत्म होगी परिवर्तन यात्रा
इसके लिए बीजेपी पूरे जतन कर रही है। सूबे के चार कोनों के चार शहरों से परिवर्तन यात्रा निकाली जायेगी, जो लखनऊ में खत्म होगी। अगले महीने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य यूपी में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
पूर्वांचल में छठ के बाद शुरू होगी परिवर्तन यात्रा
पहली यात्रा 5 नवंबर को सहारनपुर से लखनऊ के लिए शुरू होगी और दूसरी यात्रा 6 नवंबर को ललितपुर से लखनऊ के लिए निकलेगी। छठ पूजा को ध्यान में रख कर पूर्वांचल में शुरू होनी वाली इस यात्रा को छठ के बाद शुरू किया जाएगा। वहीं, तीसरी यात्रा 8 नवबंर को बलिया से लखनऊ के लिए रवाना होगी और चौथी परिवर्तन यात्रा 9 नवंबर को सोनभद्र से शुरू होकर लखनऊ तक पहुंचेगी ।
50 दिनों तक यूपी के हर जिले से गुजरेगी परिवर्तन यात्रा ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे