सोनौली में अवैध मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार भारी मात्रा में दवा बरामद

सोनौली में अवैध मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार भारी मात्रा में दवा बरामद
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क : भारत नेपाल बार्डर के सोनौली कस्बे से नशे के करोबार की शिकायत पर ड्रग्स विभाग की टीम द्वारा मेडिकल स्टोरो पर किये गमे छापेमारी में एक मेडिकल स्टोर से कई तरह के भारी मात्रा में दवा बरामद कर उसे हिरासत लेकर पुलिस को सौप दिया है।
शनिवार की दोपहर को ड्रग्स विभाग के अधिकारियो की तीन सदस्यीय टीम सोनौली पहुचकर मेडिकल स्टोरो पर छापेमारी की कार्यवाही शुरु किया और मेन रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापे मारी कर गहन जांच शुरू किया तो भारी मात्रा में स्पाइरी दवा तथा कुछ एलकोहल मिश्रित सीरप भी बरामद किया। उक्त मेडिकल स्टोर्स के लाइसेसं की जांच किया तो अवधि भी समाप्त मिली।
ड्रग्सअधिकारी अशोक कुमार ने सभी दवाओ को धारा 18A/28 तथा 18 C/27 के तहत सील कर मेडिकल स्टोर के संचालक को दवा समेत सोनौली पुलिस को सौप दिया ।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक सोनौली बिहागड़ सिंह ने कहा कि ड्रग्स विभाग ने मेडिकल संचालक सफाक नामक व्यक्ति को सौपा है जो सोनौती का निवासी है । जिसके विरुध विभिन्न धराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।





