निचलौल: जंगल मे लगी भीषण आग, पहुंचे वनकर्मी
निचलौल: जंगल मे लगी भीषण आग, पहुंचे वनकर्मी
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क: स्थानीय वनरेंज के बढ़या बीट में टेलफाल के पास अज्ञात कारणों जंगल में आग लगाने से बेंत और पेड़ों को अपने चपेट में ले लिया। आग की सूचना पर वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार निचलौल वन रेंज के बढ़या बीट में दर्जिनिया ताल से कुछ दूरी पर टेलफाल के समीप जंगल मे लगभग दोपहर 1 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। दर्जिनिया में मगरमच्छ देखने गये कुछ पर्यटकों ने जंगल से उठ रहे धुंए को देख नजदीक जाकर देखा तो तेज लपटों के साथ उठते आग को देख शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के गांवों व जंगल के तरफ गये लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। पास से गुजर रही नाले में पानी का बहाव था। जिसके पानी से लोगो ने आग पर
जल्दी ही काबू पा लिया। आग की सूचना पाकर वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने घटना से लौटने के बाद बताया कि आग केवल बेंत और झाड़ियों में ही लग पायी थी। जिसके कारण उसे जल्दी बुझा लिया गया। यदि आग पेड़ो तक पहुँच जाती तो काबू पाना बहुत मुश्किल हो जाता।
आग बुझाने में सहयोग करने वाले लोगो के साथ वनकर्मी विजय सिंह, दीनानाथ व ध्रुव सहित कई अन्य मौजूद रहे।





