सिसवा: नगर में चौबीसों घंटे सफाई एवं हेल्पलाइन की व्यवस्था

सिसवा: नगर में चौबीसों घंटे सफाई एवं हेल्पलाइन की व्यवस्था

सिसवा: नगर में चौबीसों घंटे सफाई एवं हेल्पलाइन की व्यवस्था
सिसवा: नगर में चौबीसों घंटे सफाई एवं हेल्पलाइन की व्यवस्था

आई एन न्यूज सिसवा डेस्क: स्थानीय नगर पंचायत के सभी वार्डों में चौबीसों घंटे सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने की दिशा में सफाई कर्मियों की तैनाती के साथ ही हेल्पलाइन की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने में नगर पंचायत प्रशासन जुटा हुआ है।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रागनी जायसवाल ने बताया कि नगर पंचायत के सभी 14 वार्ड में तीन तीन सफाई कर्मचारियों की प्रत्येक समय मौजूदगी सुनिश्चित करने की योजना पर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। वार्ड के कुछ मुख्य स्थानों पर हेल्पलाइन के लिए नंबर भी प्रदर्शित किए जाएंगे। जिस पर वार्ड के नागरिक सफाई को लेकर जानकारी दे सकेंगे। इस हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी मिलते ही सफाई के लिए कर्मचारी बताए गए स्थान पर उपलब्ध हो जाएंगे। इतना ही नहीं जिन वार्डों में सफाई को लेकर नगर वासियों की शिकायत प्राप्त होगी उन वार्ड के सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाएगी।
श्रीमती जायसवाल के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी वार्डों में एक टीम भी गठित की गई है जो स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेगी और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान देंगी। प्रत्येक माह इस टीम की बैठक कर इस संदर्भ में सुझाव का आदान प्रदान किया जाएगा।

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे