सोनौली में नशेड़ियों पर चला पुलिस का डंडा, अवैध मेडिकल स्टोरो पर लटकने लगे ताले

सोनौली में नशेड़ियों पर चला पुलिस का डंडा, अवैध मेडिकल स्टोरो पर लटकने लगे ताले ।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
अंतर्राष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली में नशेड़ियों पर आज पुलिस का चला डंडा पुलिस के तेवर और ड्रग्स विभाग के अधिकारियों के लगातार छापेमारी की सूचना से अवैध रूप से संचालित करीब दर्जन भर मेडिकल स्टोर के संचालक अब भूमिगत हो गए हैं।
रविवार की दोपहर को भारत नेपाल सीमा पर बसा कस्बा सोनौली में कुछ मेडिकल स्टोरों द्वारा संचालित हो रहे नशे के कारोबार पर विराम लगाने के लिए पुलिस ने भी कमर कस लिया है और एसएसबी रोड से सटे एक मेडिकल स्टोर के बंद कमरे में दर्जनों नेपाली युवक-युवतियां नशे का इंजेक्शन लगाते समय पहुंची पुलिस ने डंडा बरसाया और नशेड़ियों को भगा दिया । मौका देख मेडिकल संचालक महिला भी भूमिगत हो गई पुलिस के हटते ही मेडिकल संचालक दुकान बंद कर फरार हो गयी। पुलिस के आज के इस तेवर को देखकर सोनौली के करीब दर्जन भर अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर ताला लटकने त्नगा है।
उधर ड्रग्स अधिकारियो के आगमन की सूचना से लोगों में खलबली मच गई और दुकानें भी बंद दो गयी।






