फरेंदा: यात्री महिला ने टीटी पर लगाया छेड़ छाड़ का आरोप,परीजनो ने पीटा टीटी को

फरेंदा: यात्री महिला ने टीटी पर लगाया छेड़ छाड़ का आरोप,परीजनो ने पीटा टीटी को
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क: एक महिला यात्री ने टीटी पर टिकट जांच के बहाने घेड़ छाड़ का आरोप लगाया है। जब कि टीटी का आरोप है कि शुक्रवार की रात मे दुर्ग एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18205 से एक महिला यात्री बस्ती से आनंद नगर के लिए जनरल टिकट लेकर स्लीपर क्लास में यात्रा कर रही थी । टिकट चेकिंग के दौरान मानीराम मे टिकट मांगा गया जिसमें महिला ने अपना जनरल टिकट दिखाया तो उससे टिकट बनवाने की बात कही गयी । महिला ने कहा कि मुझे आनंद नगर तक की जाना है। इसी बीच महिला ने अपने घर पर फोन पर बतायी कि टीटी मेरा हाथ पकड़ कर ट्रेन से मानीराम रेलवे स्टेशन पर उतार रहा है। तब तक ट्रेन आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई ।
बता दे कि ट्रेन के पहुंचते ही महिला द्वारा दिए गए सूचना पर उसके परिजन समेत अन्य लोगों ने टीटी को कोच से उतार कर मारने पीटने लगे।
महिला ने टीटी पर आरोप लगाया कि टीटी हमे मेरा हाथ पकड़कर नशे में नीचे उतार रहा था।
उक्त मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर टीटी को गिरफ्तार कर जीआरपी गोरखपुर को सुपुर्द कर दिया ।
जब कि टीटी की तहरीर पर धारा 323, 504 ,506 ,332 ,353 ,7 सीएलए एक्ट व रेल अधिनियम की धारा 145,146,147, के तहत दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है पुलिस।
इस संबंध में स्पेक्टर जीआरपी आनंद नगर लक्ष्मी नारायण यादव का कहना है दोनो पक्षो के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जाँच की जा रही है।





