विधायक अमनमणि पर सीबीआई कस सकती है शिकंजा सारा मौत प्रकरण सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश करेगी सीबीआई

विधायक अमनमणि पर सीबीआई कस सकती है शिकंजा सारा मौत प्रकरण सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश करेगी सीबीआई
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:सीबीआई की विशेष अदालत में चल रहे सारा सिंह मौत प्रकरण में जल्दी ही सप्लीमेंट्री चार्ज सीट पेश हो सकती है। इस चार्ज सीट से आरोपी निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं ।
माना जा रहा है कि सीबीआई कुछ धाराएं भी बढ़ा सकती है। सीबीआई सूत्रों की माने तो अमनमणि पर चल रहे केस में एक चार सीट पहले ही पेश हो चुकी है । सीबीआई इस मामले में कई डॉक्टर और अमन के दोस्तों से पूछताछ कर चुकी है ।
इस केस में अमनमणि त्रिपाठी को 18 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है।
मृतका सारा की मां सीमा सिंह की ओर से अमनमणि की जमानत खारिज कराने के लिए दाखिल की गई अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है ।
बता दे कि 9 जुलाई 2015 को नौतनवा से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी अपनी पत्नी सारा के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। फिरोजाबाद में रहस्य हालात में दुर्घटना में उनकी पत्नी सारा सिंह की मौत हो गई थी । जबकि अमनमणि को खरोच तक नहीं आई थी ।
सीबीआई की विशेष अदालत ने सारा की मां सीमा सिंह भाई हर्ष व मामा सत्येंद्र रघुवंशी की गवाही हो चुकी है।
सीबीआई के सप्लीमेंट्री चार्ज सीट पेश होने से अमन मणि की मुश्किले बढ सकती है।





