नेपाल में आईएसआई फिर रच रही है भारत के विरुद्ध षड्यंत्र

नेपाल में आईएसआई फिर रच रही है भारत के विरुद्ध षड्यंत्र

नेपाल में आईएसआई फिर रच रही है भारत के विरुद्ध षड्यंत्रनेपाल में आईएसआई फिर रच रही है भारत के विरुद्ध षड्यंत्र
भारत के प्रभुत्व को कम करने के लिए नेपाली मीडिया को बना रहे हैं मोहरा ।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भारत के प्रधानमंत्री का नेपाल आगामन के संभावना को देखते हुए आईएसआई नेपाल के कुछ मीडिया कर्मियो को अपने प्रभाव में लेकर भारत के विरोध में जहर उगलने और आम लोगो को भड़काने का षड्यंत्र रचे जाने की खबर से खूफिया तंत्रो के कान खड़े हो गये है।
सूत्रो की माने तो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान के हुक्मरानो से मिलकर भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रचे जा रहे हैं। हाल ही में एक विभाग की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की नेपाल में स्थित एंबेसी के बड़े अधिकारियों ने आईएसआई के साथ मिलकर नेपाल के पत्रकारों को भारत के खिलाफ लिखने की साजिश रची है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की एंबेसी में मौजूद कुछ अधिकारी नेपाल के अलग- अलग मीडिया के सदस्यों से मुलाकात भी की है।
इस मुलाकात में उन्होंने भारत नेपाल संबंधों के खिलाफ आर्टिकल लिखने के लिए दबाव बनाया है। इसके अलावा कश्मीर में भारत का चल रहे ऑपरेशन के खिलाफ ह्यूमन राइट का मुद्दा भी अपने संपादकीय में लिखने के लिए कहां हैं।
इंडोनेपाल न्यूज के हाथ जो जानकारी लगी है नेपाल में स्थित पाकिस्तानी एंबेसी नेपाली पत्रकारों से नजदीकियां बढ़ा रहा है। कई पत्रकारों के साथ की गई सीक्रेट मीटिंग कश्मीर की ह्यूमन राइट्स और भारत के खिलाफ एंटी इंडिया स्टोरी लिखने के लिए पाकिस्तान एंबेसी नेपाली मीडिया को सलाह दे रही है।
बता दें कि चीन के बाद अब पाकिस्तान नेपाली मीडिया कर्मियो से नजदीकियां बढ़ा रहा है और धीरे- धीरे नेपाल में भारत के प्रभुत्व को कम करने की साजिश में लगा हुआ है।
जहां चीन नेपाल के बॉर्डर के इलाकों में चाइनीज स्टडी सेंटर और चाइनीज भाषा के कोर्स भी चला रहा है वही पत्रकारों से कहा जा रहा है कि कश्मीर के मानवाधिकार उल्लंघन समेत नेपाल और भारत के बॉर्डर से जुड़े मामलों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ा- चढ़ाकर लिखे ।
इससे नेपाल के अंदर भारत विरोधी हवा को तेज किया जा सके और भारत के प्रभुत्व को कम किया जा सके।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे