जल निगम भर्ती घोटाला: SIT ने सपा नेता आज़म खान सहित 5 के खिलाफ दर्ज की FIR

जल निगम भर्ती घोटाला: SIT ने सपा नेता आज़म खान सहित 5 के खिलाफ दर्ज की FIR

फाईल फ़ोटो आजम खान

जल निगम भर्ती घोटाला: SIT ने सपा नेता आज़म खान सहित 5 के खिलाफ दर्ज की FIR
फाईल फ़ोटो आजम खान

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो लखनऊ:जल निगम भर्ती घोटाले में समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान के खिलाफ यूपी पुलिस की एसआईटी ने मामला दर्ज किया। आधिकारिक सूत्रों ने ब​ताया कि आज़म एवं अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एसआईटी पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में जल निगम में हुई 1342 लोगों की भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच कर रही है।

 

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि भर्ती के दौरान नियमों को दरकिनार करते हुए गलत नियुक्तियां की गईं। वहीं, भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सपा के कार्यकाल में हुई हर सरकारी विभाग की भर्तियों की जांच कराएंगे। जल निगम में हुई भर्तियों की जांच बीते साल एसआईटी को दी गई थी। इन पदों पर हुई थी भर्तियों सहायक अभियंता- 122, अवर अभियंता- 853, नैतिक लिपिक – 335, और आशुलिपिक- 32 है।

इस एफआईआर में तत्कालीन नगर विकास मंत्री आज़म खान के ओएसडी सैययद आफाक अहमद, तत्कालीन नगर विकास सचिव प्रकाश सिंह, जल निगम के प्रबंध निदेशक प्रेम कुमार आसुदानी, मुख्य अभियंता अनिल कुमार खरे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में भाजपा सरकार ने पिछले साल जुलाई में जांच शुरू की थी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या नवंबर 2016 और फरवरी 2017 के बीच जल निगम भर्ती में गलत तरीके से लोगों को नौकरियां दी गई थी। इन भर्तियों के समय खान जल निगम के चेयरमैन थे।

इस मामले में 122 असिस्टेंट इंजीनियर को सरकार पहले ही बर्खास्त कर चुकी है। इससे पहले 22 सितंबर को एसआईटी का जल निगम के मुख्यालय पर छापा पड़ा था। 5 दिसंबर को तत्कालीन एमडी पीके आसुदानी से पूछताछ हुई थी। अब तक इस मामले में 8 अफसरों के बयान एसआईटी दर्ज कर चुकी है।

जल निगम भर्ती घोटाला: SIT ने सपा नेता आज़म खान सहित 5 के खिलाफ दर्ज की FIR

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे