कर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों के लिए मतदानशुरु

कर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों के लिए मतदानशुरु

कर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों के लिए मतदानशुरुकर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों के लिए मतदानशुरु
आईएनन्यूज कर्नाटक न्यूज टीम:
कर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह नौ बजे तक वोटिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी रही और 10.6 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। इस चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस की साख दांव पर लगी हुई है। सभी राजनीतिक दलों ने यहां पर धुआंधार प्रचार किया है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत का दावा किया है। हालांकि, 1985 से लेकर अब तक कर्नाटक में किसी पार्टी ने भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज नहीं की है। लेकिन, सिद्धारमैया को यह विश्वास है कि वे इस बार इस धारणा को तोड़ डालेंगे।
चुनाव कार्यालय सूत्रों के मुताबिक यहां पर इस बार करीब 55,600 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। ज्यादातर ऑपिनियन पोल और सर्वे में यह कहा गया है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच यहां पर कांटे का मुकाबला है जबकि एच.डी. देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस यहां पर किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है। एक अधिकारी ने कहा, “राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर सुबह सात बजे एक चरण में मतदान शुरू हो गया। इनमें से 36 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 15 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।” 
बेंगलुरू के राजा राजेश्वरी नगर में बड़ी संख्या में मिले फर्जी  मतदाता पहचान पत्रों की वजह से और भाजपा उम्मीदवार बी.एन.विजय कुमार के निधन की वजह से जयनगर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। राज्य में 5.07 करोड़ मतदाता है, जिनमें से 2.62 करोड़ पुरुष और 2.5 करोड़ महिलाएं हैं। 18 से 19 आयु समूह के नए मतदाताओं की संख्या 15,42,000 है।

कर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों के लिए मतदानशुरुकर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों के लिए मतदानशुरु

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे