पत्नी के साथ निकला मेला देखने नदी मे मिली लाश –

पत्नी के साथ निकला मेला देखने नदी मे मिली लाश -


नौतनवा के खैरटवा गाव का रहने वाला है मृतक युवक –
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली /महराजगंज
घर से अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर नौतनवा मेला कंरने निकले युवक की लाश सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीनगर के टोला खजुरिया के पास रोहिनी नदी मे तैरती हुई पुलिस ने बरामद किया और लाश को अपने कब्जे मे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
गुरूवार की सुवह को मृतक के पिता रामजीत ने सोनौली कोतवाल सोनकर बाबू को सूचना दिया कि बुधवार की देर शाम से गायब संतोष कुमार उम्र 35 वर्ष की लाश रोहिन नदी मे तैर रही है । उक्त सूचना पर कोतवाल दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और लाश को नदी से बाहर निकलवाया गहन जाच किया तो उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के कोई निशान नही पाया गया । सम्भावना व्यक्त किया जा रहा है कि वह शराब की नशे मे नदी ने डूबकर मरा है ।
बताया गया है कि मृतक संतोष पुत्र रामजीत नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैरटवा का निवासी है । जिसने दो शादी कर रखा है । बुधवार को दुसरी पत्नी को साथ लेकर मेला देखने निकला और रात्रि मे अपने पत्नी को एक मित्र के घर छोड़ कर थोडे देर मे वापस लौटने की बात कह कर चला गया । लेकिन देर रात नही लौटा तो पत्नी सुबह घर गयी और परिजनो को बताया और काफी तलास के बाद उक्त लाश की सूचना मिली ।
इस सम्बंध मे कोतवाल सोनौली सोनकर बाबू ने बताया कि रोहिन नदी मे लाश मिली है आवश्यक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे