एक किलो तीन सौ ग्राम सोना के साथ एक भारतीय गिरफ्तार
नेपाल: एक किलो तीन सौ ग्राम सोना के साथ एक भारतीय गिरफ्तार
आई एन न्यूज़ नेपाल डेस्क:
(संवादाता: महेश गुप्ता)
नेपाल काठमाडौं के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमान स्थल पर अवैध रूप से सोना लेकर आ रहे
एक भारतीय नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को दुबई से एक किलो तीन सौ ग्राम सोना लेकर नेपाल एयरलाईन्स से त्रिभुवन विमानस्थल पर उतरा और एअर पोर्ट पर जांच के दौरान भारतीय नागरिक केराला निवासी शम्सिद पलक्कम को रोक का जाचं किया तो उक्त युवक ने अपने कमर में बेल्ट के आकार में सोना को प्लाष्टिक के आकार बता कर पहन रखा था । पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर सोना सहित कस्टम कार्यालय को सौप दिया है। त्रिभुवन विमान स्थल पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके पहले भी दो तस्कर लिक्वीड गोल्ड के साथ गिरफ्तार किये गये थे।







