नेपाल पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में सोनौली बार्डर जाम करने की चेतावनी
फाइल फोटो
नेपाल पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में सोनौली बार्डर जाम करने की चेतावनी

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत के कई व्यापारियों ने सोनौली बार्डर को जाम करने व प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
आरोप है कि नेपाल बुटवल से आ रहे आधा दर्जन भारतीय व्यापारियों को नेपाल पुलिस ने रोककर देर रात तक उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए भैरहवा से सोनौली तक पैदल आने के लिए विवश कर दिया। जिसको लेकर भारतीय व्यापारियों में आज खासा आक्रोश है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है नेपाल पुलिस अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो भारत नेपाल सीमा जामकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
गुरुवार को व्यापारी दिनेश खेतान, राजू अग्रहरी, मनमोहन अग्रहरी ,एलवी ने आज पुनः एसपी कार्यालय पहुंचे और भैरहवा के विधायक संतोष पांडे से अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी । संतोष पांडे के हस्तक्षेप के बाद भारतीय व्यापारियों को पुलिस ने आज दोपहर को उनकी बाइक लौट आया। पुलिस की इस कार्रवाई से सोनौली और नौतनवा के व्यापारियों में खासा आक्रोश है। इस आक्रोस में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेंद्र यादव, एसडीएम नौतनवा प्रेमप्रकाश अंजोर से शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे घटनाक्रम से भारतीय दूतावास को मेल के जरिए पत्र भेजकर अवगत कराया है।
बता दे कि बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे भैरहवा से बाजार करके बाइक से लौट रहे करीब आधा दर्जन भारतीय व्यापारियों को नेपाल के रुपंदेही जिले के कोटियहवा में पुलिस ने चेकिंग के नाम पर रोक लिया उनके सारे कागजात जांच मे सही के उपरांत भी उनके बाइक की चाबी हेलमेट लाइसेंस लेकर रख लिया और जब मामला वहां नहीं बना तो रुपंदेही जिले के एसपी कार्यालय भैरहवा ले आए। रात्रि करीब 12 बजे तक व्यापारियों को एसपी कार्यालय में रोके रखा गया तो व्यापारियों ने विरोध किया तो एक इंस्पेक्टर ने उन्हें पैदल ही अपने घरों के जाने के लिए भेज दिया और सभी लोगों के बाइक को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया । इससे आक्रोसित व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्पीड़न नहीं रुका तो भारत नेपाल सीमा जामकर नेपाल पुलिस के करतूत को पूरे देश भर को बताया जाएगा।






