सोनौली: नेपाल में प्रवेश करने वाली ओवरलोड ट्रको पर नकेल

सोनौली: नेपाल में प्रवेश करने वाली ओवरलोड ट्रको पर नकेल

सोनौली: नेपाल में प्रवेश करने वाली ओवरलोड ट्रको पर नकेल
सोनौली: नेपाल में प्रवेश करने वाली ओवरलोड ट्रको पर नकेलसोनौली बार्डर से सटे नेपाली सीमा में खड़ी है पांच सौ भारतीय मालवाहक ट्रके।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारत से पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को जाने वाली ओवरलोड मालवाहक ट्रकों के खिलाफ यातायात विभाग ने कार्रवाई तेज कर दिया है । नेपाल के भैरहवा कस्टम से लेकर भैरहवा बाईपास रोड पर करीब 500 से अधिक भारतीय ओवरलोड ट्रको के खड़ी होने की खबर है।
ओबरलोड ट्रको पर प्रतिबंध को लेकर नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ तथा स्थानीय व्यापारियों एवं वाहन मालिकों की उद्योग वाणिज्य संघ के सभागार में दोपहर से बैठक जारी है ।
सोनौली: नेपाल में प्रवेश करने वाली ओवरलोड ट्रको पर नकेलबता दें कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में यातायात विभाग ने मालवाहक ट्रकों के ओवरलोड को लेकर काफी कड़े कदम उठाए हैं ।नेपाली प्रशासन का कहना है कि भारत से जाने वाले ओवरलोड मालवाहक ट्रके नेपाल की सड़कों को चौपट कर रहे हैं । उनका यह भी कहना है की बार बार चेतावनी के बाद भी भारतीय मालवाहक चालक और स्वामी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे और ओवरलोड लादकर नेपाल में प्रवेश कर रहे हैं । जिन पर अंकुश लगाया जायेगा।
नेपाल में मालवाहक ट्रको के जाम लगने से भारतीय सीमा के सोनौली बॉर्डर से लेकर करीब 15 किलोमीटर दूर तक ओवरलोड ट्रकों की लंबी लाइन लगी है सभी परेशान है।
समाचार लिरवे जाने तक नेपाल के भैरहवा में ओवर लोड प्रतिबंध ट्रको को लेकर वार्ता का दौर जारी था।

सोनौली: नेपाल में प्रवेश करने वाली ओवरलोड ट्रको पर नकेल

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे