सोनौली :पत्नी से अनबन पर फंदे से झूल युवक ने करली आत्म हत्या
सोनौली :पत्नी से अनबन पर फंदे से झूल युवक ने करली आत्म हत्या
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा में 25 वर्षीय रतन नामक एक युवक ने अपने घर के अन्दर गले में पत्नी के साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर लिये जाने की खबर है ।
गुरुवार की सुबह मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है। दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली सुधीर त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गये है।
घटना का कारण बताया गया है कि बीती रात रतन नशे में घर आया और किसी बात को लेकर अपने पत्नी से लड़ने झड़ने के बाद पति पत्नी के बीच अनबन होने से दुखी होकर वह अपने कमरे में जाकर फंदे से लटक गया।( महराजगंज उ०प्र०)









































