नेपाल काठमांडू को सोना तस्करों ने बनाया ट्रांजिट प्वाइंट

नेपाल काठमांडू को सोना तस्करों ने बनाया ट्रांजिट प्वाइंट

नेपाल काठमांडू को सोना तस्करों ने बनाया ट्रांजिट प्वाइंटनेपाल काठमांडू को सोना तस्करों ने बनाया ट्रांजिट प्वाइंट

6 किलो सोना के साथ आरोपी गिरफ्तार
मध्यरात्रि चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से बरामद हुआ सोना तस्करों ने बदला रुट अब यूएई-रसुआ, काठमाण्डू-चीन होकर भारत में आ रहा सोना।
आई एन न्यूज काठमांडू नेपाल :

नेपाल में सोना बरामदगी का मामला थमने का नाम ही नही ले रहा करीब करीब हर दिन नेपाली सुरक्षा एजेंसियां तस्करी का सोना बरामद कर तस्करों में हड़कम्प मचा दिया है। दिन रविवार की मध्यरात्रि नागढुंगा में चेकिंग के दौरान 6 किलो तस्करी का सोना बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया। इस बात की जानकारी पुलिस निरीक्षक केशव भट्ट ने दी।
मिली जानकारी के अनुसार दिन रविवार की मध्यरात्रि विशेष सूचना के आधार पर नागढुंगा में नेपाल पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या बा 9 पा 8164 की जांच की जिसमें सीट के नीचे छुपाकर रखी गई 6 किलो सोना बरामद की गई। वही तस्कर तेन्जिङ तामाङ उम्र 23 वर्ष निवासी सिंधुपालचौक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिसिया पूछताछ में तामाङ ने बताया कि उक्त सोना यूएई से रसुआ, चीन होते नेपाल लाया गया था जिसे भारत भेजा जा रहा था। इस बात की जानकारी पुलिस निरीक्षक केशव भट्ट ने दी।

उन्होंने बताया कि विमान स्थलों पर कड़ाई के बाद अब तस्करों ने अपना ट्रेड व रूट में बदलाव कर लिया है।(अरुण वर्मा)

नेपाल काठमांडू को सोना तस्करों ने बनाया ट्रांजिट प्वाइंट

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे