श्री श्री रविशंकर ने अमरनाथ यात्रियों से अपनी यात्रा 2019 के लिए टालने का किया अनुरोध

श्री श्री रविशंकर ने अमरनाथ यात्रियों से अपनी यात्रा 2019 के लिए टालने का किया अनुरोध

श्री श्री रविशंकर ने अमरनाथ यात्रियों से अपनी यात्रा 2019 के लिए टालने का किया अनुरोधआई एन न्यूज ब्यूरो :आध्यात्मिक गुरू और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने हालिया प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर अमरनाथ यात्रियों से अपनी यात्रा 2019 के लिए टालने का अनुरोध किया। अमरनाथ श्राइन बोर्ड का सदस्य होने के नाते श्री श्री रवि शंकर ने यह अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन ने अमरनाथ गुफा जाने वाले दोनों मार्गों को अवरूद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा, थल सेना और बीएसएफ की सर्वश्रेष्ठ कोशिशों के बावजूद निकट भविष्य में यात्रा के लिए मार्गों के उपयुक्त होने की संभावना नहीं है।

गौरतलब है कि मंगलवार शाम तक कुल 94,412 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए हैं। यह यात्रा 27 जून को शुरू हुई थी।श्री श्री रविशंकर ने अमरनाथ यात्रियों से अपनी यात्रा 2019 के लिए टालने का किया अनुरोध

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे