ट्रक और टेम्पो की टक्कर में 2 लोगों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

ट्रक और टेम्पो की टक्कर में 2 लोगों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

ट्रक और टेम्पो की टक्कर में 2 लोगों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

ट्रक और टेम्पो की टक्कर में 2 लोगों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चेचंदौलीःउत्तर प्रदेश के चंदौली में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक ट्रक और टेम्पो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
ट्रक और टेम्पो की टक्कर में 2 लोगों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे
हादसा गुरुवार देर शाम सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के गोंहड़ा बिशनपुरा गांव के पास हुआ है। यहां ट्रक और टेम्पो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। जिसकी वजह से टेंपो में ही 2 लोग फंस गए और उनकी मौत हो गई। तभी स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से गैस कटर से टेंपो के अगले हिस्से को काटकर टेंपो में फंसे दोनों मृतकों के शवों को बाहर निकाला।

जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ट्रक और टेम्पो की टक्कर में 2 लोगों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे