महराजगंज :जीवन में खेल का अपना महत्व होता है-सेनानायक

महराजगंज :जीवन में खेल का अपना महत्व होता है-सेनानायक

महराजगंज :जीवन में खेल का अपना महत्व होता है-सेनानायक

महराजगंज :जीवन में खेल का अपना महत्व होता है-सेनानायकएसएसबी एसएसबी की अंतर वाहिनीं खेलकूद प्रतियोगिता का नौतनवा में हुआ शुभारम्भ।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: नौतनवा एसएसबी की 66वा बटालियन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतर वाहिनीं बुशु जिमनास्टिक एवं जूडो प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरूवार को दुमहानघाट बटालियन हेडक्वाटर परिसर में किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 वहिनी के कमांडेंट उमेश थपलियाल ने किया।
तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में जूडो एवं बुशु जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सशस्त्र सीमा बल के ९वी, २२ वीं, ४३वीं एवं ६६वी वाहिनी के १३ खिलाडिय़ों को सहायक कमांडेंट रितेश कुमार ने खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ दिलायी।
सेना नायक उमेश थपलियाल ने अपने संबोधन में खिलाडिय़ों से कहा कि सभी के जीवन में खेल का महत्व होता है। खेल हर क्षेत्र में मददगार होता है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एसएसबी जवानों ने मेडल जीतकर देश, बल और अपना नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में सभी को खेल भावना से खेलना चाहिये। ६६ वीं वाहिनीं के कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ मस्तिष्क का भी विकास होता है।

जो जीवन के सभी क्षेत्र में सहायक होता है।
रेफरी की भूमिका में इंस्पेक्टर सोहनलाल एवं एसआई प्रेमजीत लाल रहे। जुडो प्रतियोगिता का पहला मैच ९० किलोभार में मंजूनाथ रेड्डी एवं रविकुमार के बीच हुआ। जिसमें २२वी वाहिनी के रवि कुमार विजेता रहे।

महराजगंज :जीवन में खेल का अपना महत्व होता है-सेनानायक

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे