सभी पात्र व्यक्तियों को मिलेगा सरकार के योजनाओं का लाभ- सुधीर त्रिपाठी

सभी पात्र व्यक्तियों को मिलेगा सरकार के योजनाओं का लाभ- सुधीर त्रिपाठी

सभी पात्र व्यक्तियों को मिलेगा सरकार के योजनाओं का लाभ- सुधीर त्रिपाठीसभी पात्र व्यक्तियों को मिलेगा सरकार के योजनाओं का लाभ- सुधीर त्रिपाठी
आईएनन्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से एक दिवसीय कार्यशाला में आये हुए नागरिको को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ देने हेतु कैम्प का आयोजन किया गया है इस कैम्प में आये सभी लोगों का नाम रजिस्टर में दर्ज करा लिया गया है अब कर्मचारियों द्वारा निष्पक्ष रूप से सर्वेक्षण कराकर योजनाओं का लाभ मुहैया कराने का कार्य किया जाएगा।

सभी पात्र व्यक्तियों को मिलेगा सरकार के योजनाओं का लाभ- सुधीर त्रिपाठीसोमवार को दोपहर को नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी जी के अध्यक्षता में नगर पंचायत सोनौली कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे जनक्रान्तिकारी योजनाओं (वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड ,अंतोदय राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री शौचालय योजना) का लाभ दिये जाने के संदर्भ में विस्तार से बताया गया एवं आए हुए लोगों का नाम रजिस्टर में दर्ज कराकर सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया गया।
सभी पात्र व्यक्तियों को मिलेगा सरकार के योजनाओं का लाभ- सुधीर त्रिपाठीकैम्प के माध्यम से सत्येन्द्र कुमार त्रिपाठी(परियोजना अधिकारी डूडा),वीरेंद्र कुमार राव (अधिशासी अधिकारी न.पं.सोनौली),अमरसेन आदि अधिकारी एवं कर्मचारी गण ने कैम्प में आये हुए लोगों को उपरोक्त योजनाओं के बारे में विस्तार बताया।
इस अवसर पर सभासद सभासद अमीर आलम, व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, अफरोज खान, बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, राधेश्याम यादव, आशुतोष त्रिपाठी, सज्जाद कुरैशी, अशर्फी कन्नौजिया सही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

(महराजगंज उ०प्र०)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे