सोनौली: आपरेशन मुस्कान में दो बच्चे कराए गए मुक्त–क्षेत्राधिकारी 

सोनौली: आपरेशन मुस्कान में दो बच्चे कराए गए मुक्त--क्षेत्राधिकारी 

सोनौली: आपरेशन मुस्कान में दो बच्चे कराए गए मुक्त--क्षेत्राधिकारी सोनौली: ऑपरेशन मुस्कान अभियान में दो बच्चे कराए गए मुक्त–क्षेत्राधिकारी 

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमाके सोनौली कस्बे में आपरेशन मुस्कान के क्रम में एक दुकान से पुलिस ने दो 10 वर्षीय बच्चों को मुक्त कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

सोमवार की शाम को एसडीएम नौतनवा प्रेमप्रकाश अंजोर सीओ नौतनवा धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे में विभिन्न दुकानों में जांच के दौरान एक कपड़े की दुकान पर बैठे दो 10 वर्षीय बच्चों को पुलिस ने देख लिया और दुकानदार से उन्हें मुक्त करा कर उनके परिजनों को बुलाकर सौंपने की बात कही गई ।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मुस्कान अभियान के क्रम में दो बच्चों को मुक्त कराया गया है। जिनके नाम विशाल गुप्ता पुत्र श्री प्रकाश गुप्ता निवासी संपत्तियां थाना नौतनवा दूसरे का नाम अमरनाथ निषाद पुत्र दयाशंकर निषाद निवासी महमूदपुर बहादुरी जनपद महाराजगंज है। दुकानदार को कड़ी चेतवानी के साथ दोनो बच्चो को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से एसडीएम नौतनवा, न अधिशासी अधिकारी नौतनवा वीरेंद्र कुमार राव , इंस्पेक्टर सोनौली बिहागढ़ सिंह, चौकी प्रभारी सनौली सतीश सिंह मौजूद रहे।
(महाराजगंज उ०प्र०)सोनौली: आपरेशन मुस्कान में दो बच्चे कराए गए मुक्त--क्षेत्राधिकारी 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे