बाबा धाम जा रहे श्रद्धालुओं का नौतनवा रेलवे स्टेशन पर मुस्लिम समाज ने किया भब्य स्वागत
बाबा धाम जा रहे श्रद्धालुओं का नौतनवा रेलवे स्टेशन पर मुस्लिम समाज ने किया भब्य स्वागत
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:सावन माह में बाबा धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का नौतनवा रेलवे स्टेशन पर जिला पंचायत सदस्य वसीम खान व काग्रेसी कार्यकर्ताओ ने भब्य स्वागत किया।
गुरुवार की सुबह कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष व जिला पंचयत सदस्य वसीम खान के नेतृत्व मे मुस्लिम समाज व कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने बाबा धाम जा रहे सैकड़ो श्रद्धालुओं का नौतनवा रेलवे स्टेशन पर भब्य स्वागत कर उन्हे शुद्ध पानी मिनरल वाटर की बोतल फल व बिस्कुट देकर उनकी कुशल यात्रा के लिए शुभकामना दी।
इस मौके पर श्री खान ने कहा की आज देश को सबसे ज्यादा आपसी भाईचारे की ज़रूरत है और इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता है।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से महमूद शाह ,मौलाना सैयद अली राईनी. शबीर अली.कमरूदीन.मो आरिफ़.मोअज़ीज़, मोजमा, नियमुदिन, सलाउदीन, मुस्तफा, इबारत हुसैन, हैदर,राकेश यादव आदि लोग सरीक रहे।






