पूर्व कबीना मंत्री पं० हरिशंकर तिवारी के केयर टेकर के हत्या मे मुकदमा दर्ज दो गिरफ्तार तीन अज्ञात की तलास

पूर्व कबीना मंत्री पं० हरिशंकर तिवारी के केयर टेकर के हत्या मे मुकदमा दर्ज दो गिरफ्तार तीन अज्ञात की तलास

डीआईजी गोरखपुर ने घटना स्थल का किया निरिक्षण
आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो /महराजगंज
पूर्व कबीना मंत्री पं० हरिशंकर तिवारी के सोनौली छावनी के मैनेजर शम्भू यादव की गोली मार कर हत्या के आरोप मे नौतनवा पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है और तीन अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर हत्यारो के तलास मे जुट गये है । डीआईजी गोरखपुर ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और अपराधियो को गिरफतार करने का निर्देश दिया । घटना स्थल पुलिस को 315 बोर के राइफल का एक खोखा भी बरामद हुआ है ।
शनिवार को नौतनवा पुलिस को सचिदानन्द शुक्ल द्वारा गये तहरीर पर पुलिस ने शाम्भू यादव के हत्या के आरोप मे मुस्ताक अहमद असफाक अहमद समेत तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 147-148-149-506-302 के तहत मुकदमा दर्ज कर मुस्ताक और असफाक को गिरफ्तार कर लिया जब तीन अज्ञात की तलास जारी है । तहरीर के मुताबिक हत्यारे दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पाच लोग आये और घेर कर शम्भू की गोली मार कर हत्या कर दिया । पुलिस ने बीते रात को घटना स्थल का सघनता से जाच किया तो पुलिस को 315 बोर के कारतूस का एक खोखा भी बरामद हुआ ।
मामला पूर्व कबीना मंत्री पंण्डित हरिशंकर तिवारी से जुड़ा होने का कारण डीआईजी गोरखपुर घटना स्थल का निरीक्षण किया और हत्या के शिघ्र खुलासे का निर्देश दिया ।
स्मरण रहे कि शुक्रवार की शाम को नौतनवा कस्बे के पुराने नौतनवा मे बाईपास पर स्थित बसपा नेता प्रहल्लाद प्रसाद के घर पर शाम को ब्रम्हभोज मे शरीक होने पहुंचे पूर्व कबीना मंत्री हरिशंकर तिवारी उक्त नेता के घर कुछ देर रूकने के बाद श्री तिवारी अपने लोगो के साथ गोरखपुर के तरफ प्रस्थान कर गये । इधर उनके मैनेजर शम्भू यादव भी अपने बुलेरो यूपी० 53 सीबी 7011 को घुमाने के लिए जैसे ही स्टेरिंग की तरफ बढे उन्हे अज्ञात लोगो ने गोली मार दिया । गोली बिल्कुल नजदीक से सटा कर मारा गया प्रतीत होता है । जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी । हत्यारे गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गये । मृतक शाम्भू यादव पंण्डित हरिशंकर तिवारी के केयर टेकर तथा काफी चहेते थे ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे