नेपाल ही नही भारत मे भी मागे जाते है भइलो

नेपाल ही नही भारत मे भी मागे जाते है भइलो

आई एन न्यूज सोनोली ब्यूरो /महराजगंज
पडोसी राष्ट्र नेपाल मे दीपावली की शाम भइलो मागने की एक बहुत पुरानी परम्परा है जिसका निर्वहन नेपाली समुदाय जहा भी है उसे निभा रहा है । इस परम्परा का निर्वहन आज भी भारत मे रहने वाले नेपाली निभा रहे है । महराजगंज जिले के नौतनवा कस्वे के महेन्द्र नगर ,कुरवा टोल के नेपाली हो या भारतीय उनके बच्चे रविवार की शाम सात बजे से अलग अलग टीम बनाकर दो चक्र मे प्रत्येक घरो पर जाकर भइलो मागते है । भाइलो मागते समय थाली मे एक जलता दीप होगा और प्रसाद । प्रसाद देकर नृत्य संगीत के साथ भइलो मागते है । भाइलो मागना एक सदियो पुरानी परम्परा है । जिसका निर्वहन आज भी बडे उत्साह के कर रहे है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे