आज बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की होगी बैठक ,पीएम मोदी करेगें समीक्षा

आज बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की होगी बैठक ,पीएम मोदी करेगें समीक्षा

आज बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की होगी बैठक ,पीएम मोदी करेगें समीक्षाआज बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की होगी बैठक ,पीएम मोदी करेगें समीक्षा।
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
भाजपा की मुख्यमंत्री परिषद की आज होने वाली बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन का जायजा लिया जाएगा।
बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्रियों समेत गठबंधन सरकारों में शामिल भाजपा उप मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रमुख केंद्रीय मंत्री व चुनिंदा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में आगामी आम चुनाव से पहले यह आखिरी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हो सकती है।
जन आरोग्य-आयुष्मान भारत पर प्रस्तुतीकरण होना है।
बता दे कि हर छह माह में आयोजित होने वाली इस बैठक में इस बार केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर हर राज्य से रिपोर्ट मंगाई गई है।
बैठक में जन आरोग्य-आयुष्मान भारत पर प्रस्तुतीकरण किया जा सकता है। गौरतलब है कि पिछली बैठकों में इनके क्रियान्वय में ढीले ढाले रवैये को लेकर राज्यों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए थे। चूंकि समीक्षा स्वयं प्रधानमंत्री करने वाले हैं इसलिए सभी को पूरी तैयारी से आने को कहा गया है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में एक सत्र चुनावी तैयारियों का होगा। जिन राज्यों में लोकसभा से पहले विधानसभा चुनाव हैं, उनकी व्यापक समीक्षा के साथ बाकी राज्यों से लोकसभा चुनावों पर अभी तक की तैयारियों की ब्योरा लिया जाएगा। साथ ही पार्टी के जमीनी प्रचार तंत्र और सांगठनिक तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। सरकार एवं संगठन के बीच तालमेल दुरुस्त करने के बारे में भी चर्चा होगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे