झूठी सूचना से स्वच्छता अभियान को सोनौली में लगा झटका
झूठी सूचना से स्वच्छता अभियान को सोनौली में लगा झटका
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:भारत नेपाल सीमा पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कस्बा सोनौली में शासन को भेजी गई एक झूठी सूचना से केंद्र व राज्य सरकारों की अति महत्वाकांक्षी योजना सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम को झटका लगा है।
खबरो के मुताबिक इन दिनो शासन व प्रशासन के सभी अंग स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान चला रहे है। एैसे में बिना किसी जांच पड़ताल के एक झूठी सूचना के आधार पर शासन में बैठे कुछ ऐसे अफसर जिनके तुगलकी फरमान के चलते इस अभियान को पलीता लग रहा है । ऐसा ही एक मामला सरहदी नगर पंचायत सोनौली में निर्माणाधीन महिला पिंक सुलभ शौचालय के निर्माण को लेकर हो रहा है।
होटल प्रबंधक द्वारा भेजी गई एक भ्रामक व गुमराह करने वाली रिपोर्ट के आधार पर सूबे के अपर मुख्य सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने जिला प्रशासन को एक पत्र भेजकर उक्त महिला शौचालय का निर्माण कार्य को रोकने का फरमान जारी कर दिया जिस पर जिला प्रशासन द्वारा उक्त कार्य को रोक दिया गया ।
बता दे कि जिस स्थान पर नगर पंचायत सोनौली द्वारा महिला शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है वह प्रमुख मार्ग पर है और वहा भारतीय इम्रिग्रेशन कार्यालय स्थित है । उक्त कार्यालय पर विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है । उन पर्यटकों में सर्वाधिक संख्या महिलाओं की होती है। यही वजह है नगर पंचायत प्रशासन ने उनकी सुविधा व देश के छवि बेहतर बनाने की उद्देश्य से उक्त निर्माण वहा कराया जा था।
इम्रिग्रेशन कार्यालय के अन्दर जो शौचालय मौजूद है उसकी हालत इस कदर खराब है कि कोई भी विदेशी नागरिक उसका उपयोग किये जाने की हिम्मत नही जुटा सकता। होटल प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों को जिस तरह की सूचना प्रेषित कर गुमराह करने जैसा घृणित कार्य किया उसमें लिखा है कि महिला शौचालय का निर्माण होटल के प्रवेश द्वार के सामने हो रहा है ।जबकि जहा शौचालय बनाया जा रहा है ,वहा से होटल का गेट दर्जनों फुट की दूरी पर है ।
इस तरह भ्रामक रिपोर्ट व शिकायतों का सज्ञान अधिकारियों ने लिया है ,उससे महिला शौचालय का निर्माण तो रुका ही है,सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान को एक बड़ा झटका भी लगा है । महिला शौचालय निर्माण के रुकने से स्थानीय महिलाएं काफी आहत हैं । इसको लेकर वह सड़क पर भी आ सकती है।
इस संबंध में अमरनाथ उपाध्याय जिलाधिकारी महराजगंज से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि पूरा मामला मेरे संज्ञान में है इसकी मैं स्वयं जांच करूंगा और शौचालय का निर्माण होगा ।






