फरेंदा :कलयुगी माँ नवजात बच्ची को सड़क पर छोड़ कर फरार
फरेंदा :कलयुगी माँ नवजात बच्ची को सड़क पर छोड़ कर फरार
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: जनपद के फरेन्दा कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने आज अनोखी मिशाल पेश की है। फरेन्दा कस्बे में एक नवजात बच्ची को कलयुगी माँ सड़क पर छोड़ कर चली गई। फिर क्या था इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी डायल100 को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची डायल100 की टीम ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पर पहुँचा दिया।
इस नवजात बच्ची को सिपाही अरविन्द कुमार ने गोद लेने
की इच्छा जाहिर की ।
जिसके बाद अस्पताल में ही अरविन्द और उसकी बीबी ने बच्ची को गोद लेकर ख़ुशी का इजहार किया। अरविन्द का कहना था कि उसके पास बच्चे नही है इसलिए उसने इस नवजात बच्ची को गोद लिया है। सवाल ये है पुलिस हर बार अपने कारनामो को लेकर चर्चा में रहती है, लेकिन अरविन्द ने पुलिस के लिए मिशाल कायम किया है।
Maharajganj Uttar Pradesh





