किसी भी राजनैतिक दल के लिए संगठन महत्वपूर्ण : पंकज चौधरी
किसी भी राजनैतिक दल के लिए संगठन महत्वपूर्ण : पंकज चौधरी
आईएन न्यूज महाराजगज डेस्क: किसी भी राजनैतिक दल के लिए संगठन महत्वपूर्ण है। संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी हम सब कार्यकर्ताओ की है। और यह एक महत्वपूर्ण कार्य है।
उक्त बातें बुधवार को सांसद पंकज चौधरीं ने भाजपा कार्यालय पर मण्डल अध्यक्षो की बैठक में कही। उन्होंने कहाकि बूथ पर मजबूत संगठन खड़ा करना होगा। सरकार की योजनाओ व उपलब्धियों की चर्चा करते हुए लोगो को जोड़ना होगा।
गैर भाजपा सरकारों के कार्यो से अपने सरकार के कार्यो की तुलनात्मक चर्चा कर विरोधियों के द्वारा नकारात्मक बातों का जवाब देना होगा। उन्होंने कहाकि हमारी केंद्र की सरकार ने चार वर्षों में विकास की नई इबारत लिखने का कार्य किया है। चाहे वह विद्युत के क्षेत्र में हो, सड़को के क्षेत्र में हो, गरीबो को आवास व शौचालय हो, गरीब महिलाओ को निशुल्क गैस सिलेंडर देने का हो, हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है ।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहाकि अपने बूथ को मजबूत करें। 2019 हमारे सामने चुनौती है। पिछले 70 वर्षों में 10 वर्ष निकाल दे तो 60 वर्षो तक कांग्रेस या उससे निकले लोगो ने देश पर राज किया । अपनी झोली भरने का कार्य किया। देश व देश मे रहने वाले गरीबो की चिंता नही की। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहाकि बूथों का कार्य दो दिन में पूर्ण कर ले। आगे बहुत से कार्यक्रम पार्टी ने दिए है। उनको भी सफलतापूर्वक करना है। आगामी 16 सितंबर को प्रत्येक विधान सभा मे काव्यांजलि का आयोजन करना है जिसके लिए विधायको को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अटल जी की स्मृति में यह काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा। 17 सितंबर से स्वछता सप्ताह का आयोजन होगा।
बैठक को नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी, परदेसी रविदास, जिला विस्तारक आनंद सिंह, मंत्री प्रदीप सिंह, सुभाष विश्वकर्मा,प्रदीप उपाध्याय, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंदर चौहान, ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस दौरान सदर देहात मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, कन्हैया चौहान, बबलू यादव, शेष नाथ सिंह, राम आधार पटेल,सुरेंदर पांडेय, मोलई प्रसाद, सूर्यनाथ शर्मा, राम कोमल चौधरीं सहित सेक्टर प्रमुख व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
(महाराजगंज उत्तर प्रदेश)





