सिद्धार्थ नगर: नदी में कूदे युवक का पता नहीं, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी
सिद्धार्थ नगर: नदी में कूदे युवक का पता नहीं, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी।
आईएन न्यूज सिद्धार्थनगरडेस्क: जनपद के लोटन कस्बा के पूर्वी भाग में स्थित घोघी नदी में अरुण प्रजापति उम्र 26 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश की डूबने से मौत हो गयी। लेकिन लाश बरामद नहीं हो सका है। वह कस्बे का निवासी है। डूबा अरुण पंजाब में रहकर नोकरी करता है और करीब एक सप्ताह पहले वह अपने घर आया था। शनिवार की सुबह अपनी मां से झगड़ा कर घर से निकला।
चर्चाओं की माने तो वह शराब पिया और नशे में घोंघी पुल के दक्षिण गहरे पानी में छलांग लगा दिया। अरुण को डूबता देख पप्पू नाम का युवक बचाने गया तो वह डुबने लगा। कुछ दूरी पर रह रहे राम अवध निवासी लोटन की
नज़र पहुंचते ही बचाने नदी में पहुंच गया। पप्पू को बचा लिया लेकिन अरुण गहरे पानी में लापता हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर गोताखोरो को बुलाया जो साढ़े तीन बजे से नदी में लाश का खोजबीन में लगे हुए है । लेकिन लाश का पता नहीं चल सका।
मौके पर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शर्मा मय फोर्स, तहसीलदार संतोष कुमार ओझा, लेखपाल संजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि अवधराम सहानी
सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
(रिपोर्ट : राजेंद्र कुमार) सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश





