आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूक कार्यक्रम
आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूक कार्यक्रम
स्वछता ही सेवा पखवाड़ा 15 सितम्बर से चलेगा 2 अक्टूबर तक।
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो फरेंदा : शनिवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर महाप्रबंधक पू.उ.रे.गोरखपुर के निर्देशन मे मेरा रेलवे स्टेशन साफ हो हम सबका साथ हो के नारे के साथ स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम 11 बजे समपंन हुआ।
कार्यक्रम में स्वछता ही सेवा पखवाड़ा का नारा लगाते हुए स्टेशन पर उपस्थित यात्रियो को जागरूक किया गया।
इस दौरान डी.सी.आई स्पेक्टर पूर्वोत्तर रेलव जितेन्द्र कुमार,स्टेशन अधीक्षक गुफरान अहमद,आशुतोष शर्मा,तथा विश्वनाथ ,ए.एस.आई. RPF प्रदीप कुमार जायसवाल,जमुना प्रसाद ,मृतुन्जय उपाध्याय, व छात्र,छात्राए,व रेलवे स्टेशन कालोनी समेत अन्य रेलवे के अन्य लोग मौजूद होकर रेल परिक्षेत्र,रेलवे कालोनी मे स्वछता अभियान के तहत साफ सफाई किया।
राम किशुन कुमार संवाददाता फरेंदा महराजगंज 





