राजीव गांधी डिग्री कालेज के गोलमाल व अजीत मणि त्रिपाठी के आरसी पर प्रशासन की चुप्पी क्यों : कुंवर अखिलेश सिंह
कुंवर अखिलेश सिंह पूर्व सपा सांसद महाराजगंज

राजीव गांधी डिग्री कालेज के गोलमाल व अजीत मणि त्रिपाठी के आरसी पर प्रशासन की चुप्पी क्यों : कुंवर अखिलेश सिंह
इंड़ोनेपाल न्यूज ब्यूरो नौतनवा:
सपा नेता व पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर शासन व प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ़ाते हुए मणि खेमें पर बड़ा हमला बोला। कहा कि योगी सरकार डीएलएड़ शिक्षकों की स्थलीय व भौतिक सत्यापन के लिए जिला प्रशासन को लगाया है। किंतु विद्यालयों के गोलमाल व अनियमितता पर प्रशासन क्यों चुप है।
छ़ोट़े राजस्व बकाएदारों को प्रशासन तहसील के हवालात में बंद कर सख्ती बरत रहा है। विद्यालय में गोलमाल करने वाले अजीतमणि त्रिपाठी प्रबंधक श्रीमती पद्ममिनी कन्या जुनियर हाइस्कूल तरैनी, परसामलिक पर वर्ष 2012 में बकाया 7.2 लाख रुपया प्रशासन नहीं वसूल पा रहा है।
कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि राजीव गांधी डिग्री कालेज मात्र 27 डिस्मिल भूमि पर चल रहा है। क्या यह सब अनियमिताएं जिनकी कई शिकायतें भी हुई हैं। प्रशासन को नहीं दिख रही हैं। इसी तरह 6 वर्ष पूर्व महाव नाला के नाम पर करीब 46 लाख रुपये के गोलमाल के दोषी ब्लाककर्मियों से रिकवरी अभी तक न हो पाना । शासन व प्रशासन की विफलता है। शीघ्र ही इन मुद्दों को लेकर सड़क पर आंदोलन किया जायेगा।





