हत्यारे चालक की गिरफ्तारी को लेकर कल होगा चक्का जाम,धरना, प्रदर्शन–सुधीर त्रिपाठी

हत्यारे चालक की गिरफ्तारी को लेकर कल होगा चक्का जाम, धरना, प्रदर्शन–सुधीर त्रिपाठी
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:सुधीर त्रिपाठी चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली ने कल पुलिस के विरोध में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
उक्त बाते मंगलवार की शाम को पत्रकारो से वार्ता करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि सोनौली नगर पंचायत के सभासद प्रतिनिधि विनय यादव को कार से कुचल कर मार डालने के प्रयास में चालक की अब तक गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित लोगो ने कस्बे के बाबा लाज स्टैंड पर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम का निर्णय लिया गया है ।
कार्यक्रम का नेतृत्व स्वयं विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी करेंगे। इस कार्यक्रम में सभासद ट्रांसपोर्ट व्यापारी और समाज सेवी शरीक होंगे।
उन्होने कहां कि सोनौली में एक चालक द्वारा इंडिका कार से टक्कर मार कर ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा को मौत के घाट उतार दिया तथा सभासद विनय यादव तथा उनका एक सहयोगी दीपक मद्देशिया घायल हो गया। इस घटना से व्यापारी काफी दहशत में है।
श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक चालक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिसके कारण विवश होकर यह आंदोलन करना पड़ रहा है।


