पुलिस प्रताड़ना से आहत महिला ने मासूम संग आत्मदाह करने की दी चेतावनी
* कस्बे के एक बड़े सर्राफा व्यवसायी की बहू ने अपने ससुर, देवर व पुलिस पर प्रताड़ित करने की बात कही।
आईएन न्यूज आनन्दनगर / महराजगंज
स्यानीय कस्बे के एक बड़े सर्राफा कारोबारी की बहू ने अपने ससुर ,देवर व फरेन्दा पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है । महिला का कहना है कि उसके ससुर प्रभावशाली व्यक्ति है पुलिस को साथ मिलाकर प्रताड़ित कर रहे है महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसको तथा उसके पति को आठ माह पहले उसके पति के नाम से चल रही कपड़े की दुकान पर जबरन कब्जा करते हुए घर से निकाल दिया गया है । तब से महिला अपने पति व तीन वर्ष के मासूम बच्चे के साथ दर दर भटकने को मजबूर है। महिला का कहना है कि अगर उत्पीडन बन्द नही हुआ तो अपने मासूम बच्चे के साथ आत्मदाह कर लूगी।
कस्बे के बड़े सर्राफा कारोबारी के पुत्र संजय की पत्नी पूनम ने अपने व पति तथा पुत्र वंश के साथ हुए अन्याय का विवरण देते हए बताया कि उसके ससुर फरेन्दा के बड़े पूंजीपतियो मे से है। वे अपने छोटे पुत्र के बहकावे मे आकर मेरे पति के नाम से एस के क्लाथ एम्पोरियम के फर्म पर कब्जा कर लिया जिस पर चालीस लाख रूपये की देनदारी है। उन्होने बताया कि वह अपने पति व पुत्र के साथ अपने पति के बाबा द्वारा बनवाये गये मन्दिर के एक कमरे मे रह रही थी 6 अगस्त को मेरे ससुर ने वहा पुलिस भेजकर बल पूर्वक घर से बेदखल कर दिया था और सारा सामान उठवा ले गये थे। इसकी शिकायत फरेन्दा पुलिस से करने पर पुलिस द्वारा ससुर के साथ षड़यंत्र मे मिलकर कोई कार्यवाही नही किया गया।
पूनम ने बताया कि इस समय वह अपने मासूम बच्चे व पति के साथ दर दर की ठोकर खा रही है और आर्थिक स्थिती भी दयनीय है। 6 नवम्बर को फरेन्दा थाने की पुलिस घर पर आयी और पति संजय के साथ दुर्व्यहार करते हए थाने ले गयी।पूनम ने बताया कि सभी सम्पत्ति पैतृक है और बाबा प्रेमचन्द की है उसके बावजूद सभी सम्पत्ति पर कब्जा करके ससुर हरि प्रसाद, देवर अमित पुलिस को अपने साथ मिलाकर आये दिन प्रताड़ित करते है। अगर उत्पीडन बन्द नही हुआ तो तीन वर्ष के पुत्र वंश के साथ एक सप्ताह के बाद आत्मदाह करूंगी जिसकी सारी जिम्मादरी ससुर, देवर व फरेन्दा पुलिस की होगी।





