नौकरी के नाम पर फर्जी टिकट देकर विदेश भेजने वाला मास्टर माइन्ड गिरफ्तार
* भैया फरेन्दा मे कार्यालय खोलकर करते थे ठगी
* 95 युवको से विदेश भेजने के नाम पर वसूले गये थे 70 लाख
आई एन न्यूज फरेन्दा डेस्क /महराजगंज
गोरखपुर बस्ती मंडल के बेरोजगार युवको से विदेश मे नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले मास्टर माइंड को धोखाधड़ी के शिकार युवको ने सहजनवा मे 12 नवम्बर को पकड़ लिया जब वह सहजनवा के 90 युवको का विदेश भेजने के नाम पर इन्टरव्यू ले चुका था। पकड़े गये मास्टर माइन्ड परवेज जमाल को युवको ने पकड़ लिया और सहजनवा पुलिस को सौप दिया । बिवाद को देखते हुए सहजनवा पुलिस ने मास्टरमाइन्ड परवेज जमाल को 13 नवम्बर को फरेन्दा पुलिस को सौप दिया।
अपने तथा अपने परिवार की मेहनत की कमाई लुटा चुके ढगी के शिकार लगभग 100 की संख्या मे युवक रविवार को फरेन्दा थाना पहुचे। और आपबीती बताई धोखाधड़ी की शुरूआत उस समय हुई जब परवेज जमाल ने भैया फरेन्दा मे टेस्ट एण्ड ट्रेनिग सेन्टर वीजा अलाईमेन्ट नेशनल एण्ड इन्टरनेशनल नाम से अच्छेलाल मद्धेशिया के मकान मे कार्यालय खोला और विदेश मे नौकरी दिलाने के नाम पर 21 व 22 जुलाई को 95 युवको का इन्टरव्यू लिया गया और 28 जुलाई को गोरखपुर के कुड़ाघाट मे गरिमा मेडिकल स्टोर एवं मिश्रा डायग्नोस्टिक सेन्टर पर मेडिकल कराया गया और 95 युवको को मारिसस व 15 युवको को दुबई जाने के लिए 20 अक्टूबर का टिकट दिया गया इन युवको से कुल 70 लाख रुपये पहले ही वसूले जा चुके थे। युवको को ढगी की जानकारी तब हुई जब युवक मुम्बई के शिवचन्द्रा एयरपोर्ट पहुचे । एयरपोर्ट पर पहुचने पर युवको को जब इस बात की जानकारी हुई कि टिकट फर्जी है तब युवको के पैरो तले जमीन खिसक गई । इसके बाद युवक वापस लौटे और धोखाधड़ी करने वाले परवेज जमाल की खोज करने लगे तबतक वह कम्पनी बन्द कर फरार हो चुका था।
धोखाधड़ी के शिकार युवको ने 3 नवम्बर को फरेन्दा थाने मे धारा 419 ,420 ,467, 468 के तहत मुकदमा दर्ज करवा कर परवेज जमाल की खोज करने लगे । धोखाधड़ी के शिकार युवको मे विजय सहजनवा , मोतीलाल हाटा,विपिन कुशवाहा रामकोला,धर्मेन्द्र गौरी बाजार, उमेश यादव व संतोष महराजगंज, दिनेश व श्यामलाल पनियरा, झागुर व रामभवन यादव फरेन्दा , राजन ,बिहारी, कमलेश, उपेन्द्र,अनिल,देवनरायन, दीपक सहित सैकड़ो की संख्या मे पहुचे युवको ने कहा कि हमने अच्छे जीवन व मा पिता के बुढापे की लाठी बनने का सपना लिये बिदेश जाने वाले थे लेकिन इतनी बड़ी धोखाधड़ी के बाद सपने चूर हो गये। अब आगे क्या होगा भगवान ही मालिक है। फरेन्दा पुलिस का कहना है कि मास्टर माइन्ड परवेज जमाल हमारी कस्टडी मे है इस धंधे से जुड़े अभयुक्त धमेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ प्रभु शर्मा निवासी ग्राम जिगिनहवा थाना बरगदवा महराजगंज व गुड्डू उर्फ सद्दाम निवासी हेमदापुर पिपाराइच सहित एक अन्य अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।





