नेपाल: कृष्णानगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पथराव ,दरोगा समेत दर्जन भर घायल

नेपाल: कृष्णानगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पथराव ,दरोगा समेत दर्जन भर घायल

नेपाल: कृष्णानगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पथराव ,दरोगा समेत दर्जन भर घायलनेपाल: कृष्णानगर में दुर्गा प्रतिमा
विसर्जन को लेकर पथराव ,दरोगा समेत दर्जन भर घायल ।
आईएन न्यूज सिद्धार्थनगर डेस्क: सीमा वर्ती कस्वा नेपाल के कृष्णानगर में बीती रात जम कर बवाल हुआ और पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। जिसमें कृष्णानगर थाने के इंस्पेक्टर समेत लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।
कुष्णानगर नईमिया मस्जिद के सामने हुए बवाल के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को वहीं रोक दिया था। कपिलवस्तु के सीडीओ (डीएम) मौके पर जमे हुए हैं। स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में है।
बताया जाता है कि कृष्णानगर कस्बे में दुर्गा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। रात नौ बजे के करीब जुलूस जब मुस्लिम इलाके में पहुंचा तो वहीं कुछ युवक जज्बाती नारे लगने लगे।नईमिया मस्जिद के पास नारे और गानों पर जब कुछ लोगो ने आपत्ति की तो जुलूस में शामिल एक खास संगठन से जुड़े लोग उग्र हो गये और तोड़ फोड़ शुरू कर दी। खबर पाकर पुलिस फार्स पुहंच गई।
बताते हैं कि पहले तो पुलिस और हंगामा करने वालों के बीच नोक झोंक हुई फिर वे पथराव पर उतर आये। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिसमें करीब दर्जन भर लोग जख्मी हुए। इस दौरान नेपाल के कृष्नानगर थाना के इंस्पेक्ट भी जख्मी हुए हैं।
बहरहाल पुलिस का कड़ा रुख देख कर आसामाजिक तत्व भाग कर भारतीय सीमा क्षे़त्र में घुस गये। श्रद्धालुओं ने भी प्रतिमा विसर्जन से इनकार कर प्रतिमाओ को मौके पर ही छोड़ दिया। उनका कहना है कि उनके नेता जो फैसला लेंगे उसी पर अमल किया जायेगा। उनके नेता कौन हैं, के सवाल के जवाब में वे नेपाल के एक प्रभाशाली राजनीतिज्ञ और माननीय का नाम ले रहे हैं।
इस बारे में कस्बे के शांतिप्रिय लोगों का कहना है कि सब कुछ पुलिस की लापरवाही से घटनाहुआ है। उनकी दलील है कि पिछले कई सालों से कुछ लोग त्यौहारों पर कस्बे में हिंसा करने की लगातार कोशिश कर रहे थे, इसके बावजूद भी इस संवेदनशील एरिया में पुलिस बल तैनात न करना प्रशासन की घोर लापरवाही है।
समाचार लिखे जाने तक कपिलवस्तु (नेपाल) जिले के मुख्य जिला अधिकारी अर्जुन पोखरेल और कार्यवाहक एसपी रवि रावल आज सुबह ही मौके पर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कृष्णानगर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, दंगाइयों की तलाश जारी है, मगर अवांछनीय तत्व भारतीय क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में भाग आये हैं। वहां आम आरोप है कि ज्यों ज्यों यहां नेपाल स्वयंसेवक संघ की सक्रियता बढ़ रही है, त्यों त्यों तमाम क्षेत्रों की संवेदनशीलता बढ़ती जा रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे